शैलेश सर्वश्रेष्ठ राइडर

Bulletiapa 475उदयपुर। इंडिया बुल राइडर्स की मेगा मिट मुम्बई में आयोजित की गई जिसमें उदयपुर के शैलेश ब्रिजवानी को सर्वश्रेष्ठ राइडर की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इंडिया बुल राइडर्स उदयपुर चेप्टर के हेड सुजीत मेकडे ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाली इस मिट की शुरूआत उदयपुर में ही की गई थी। 2014 की मिट मुम्बई चेप्टर द्वारा मुम्बई में ‘‘बुलेटयापा 2014’’ के नाम से आयोजित की गई। जिसमें स्लो रेस, फिगर ऑफ 8, टाइम ट्रेल्स, बुलेट टोइंग और ट्रेसर हंट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उदयपुर के शैलेश ब्रिजवानी ने टाइम एण्ड ट्रेल्स और फिगर ऑफ 8 में पहला स्थान प्राप्त किया इसके अलावा ब्रेस्ट राइडर की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। उदयपुर से इनके अलावा संजय बाबेल, मनचिराग सोनी, क्रिस एण्ड क्रिस्टिना ने भाग लिया।

Previous articleसाइंस क्विज में एमएमपीएस ने बाजी मारी
Next articleसुहागिनों ने मांगी अपने पति के लिए लम्बी उम्र की दुआ