उदयपुर की नन्‍ही बेटी को राष्‍ट्र्र्र्पति करेंगे पुरस्कृत, बाल दिवस पर मिलेगा सम्‍मान

उदयपुर . राजस्थान से उदयपुर की सात साल की लब्धि सुराणा ने देश-दुनिया में स्केटिंग में अपने रिकार्ड और कई कीर्तिमान की असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बाल दिवस पर प्रदान किया जाएगा। लब्धि इनलाइन स्पीड स्केटिंग कर रही है और उसको और परिवार जनों को जब राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड मिलने की खबर मिली तो सबने खुशियां मनाई। उदयपुर के भूपालपुरा क्षेत्र में रहने वाली लब्धि सुराणा को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 14 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेने के लिए आमंत्रित किया है।

उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यह अवार्ड प्रदान करेंगे। इसमें लब्धि को 10 हजार रुपए नकद, तीन हजार रुपए का बुक वाउचर, एक रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

लब्धि के पिता कपिल सुराणा मार्बल व्यवसायी है तो माता अंजलि सुराणा गृहणी है। मां अंजलि ने बताया कि लब्धि ने स्केटिंग की प्रेक्ट्रिस पिछले तीन साल से कर रही है और वह सवेरे पांच बजे उठकर प्रेक्ट्रिस करने लगती है, मां के अनुसार वह देश की की सबसे कम उम्र की स्केटिंग में पहली प्रतिभागी होगी। अंजलि ने बताया कि लब्धि ने स्केटिंग में जिस तरह से कीर्तिमान बनाए उसी तरह से वह पढ़ाई में भी पीछे नहीं है, रॉकवुड्स हाई स्कूल में दूसरी क्लास की छात्रा क्लास टॉपर है। लब्धि के पापा कपिल बताते है कि अण्डर-8 वर्ग में लब्धि ने अपने कोच मंजीत सिंह व पुष्पेन्द्र सिंह के साथ बहुत मेहनत की और उसने कई प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाया।

Previous articleमेवाड़ के गौरव शाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी मेवाड़ क्षत्रिय महासभा – तनवीर सिंह कृष्णावत
Next articleपद्मावती का प्रदर्शन नहीं रुका तो कानून ही नहीं बहुत कुछ टूटेगा