भूखंड नीलामी में यूआईटी को चार करोड़ की आय

भूखंड नीलामी के दूसरे दिन यूआईटी को चार करोड़ की आय
उदयपुर. यूआईटी की भूखंड नीलामी दूसरे दिन भी सफल रही। चित्रकूट नगर भुवाणा व शोभागपुरा स्थित आवासीय भूखंडों के लिए यूआईटी में बोली लगी। बोली लगाने वालों के बढ़ चढ़ कर बोली लगाने से सभी आठ भूखंड नीलाम हो गए।

यूआईटी सचिव डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन की नीलामी से यूआईटी को करीब चार करोड़ की आय हुई। सबसे ऊंची बोली 1762 रुपए प्रति वर्ग फिट के हिसाब से छूटी। नीलामी बोली में सहायक लेखाधिकारी लक्ष्मीलाल कुमावत, एक्सईएन अनित माथुर व संजीव शर्मा भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि पहले दिन मंगलवार को सात में से 6 भूखंडों की नीलामी से यूआईटी को 2 करोड़ 61 लाख 19 हजार रुपए की आय हुई थी।

गुरुवार को भी होगी नीलामी: गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर गोवर्धन विलास स्थित सात व्यावसायिक भूखंडों के लिए बोली लगेगी। न्यूनतम बोली 2000 रुपए प्रति वर्ग फीट रखी
गई है।

Previous articleAGLE JANAM MOHE BITIYA NA KIJO…
Next articleमास्टर प्लान को ले कर शहर के विकास पर सुझाव मांगे