विद्या भवन पॉलीटेक्निक में टूर्नामेन्ट सम्पन्न

उदयपुर विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिताऐं मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान वॉलीबाल, क्रिकेट, कैरम, शतरंज तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई।

खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन इलेक्ट्रीकल विभाग के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह, शिवप्रकाश कुर्मी, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं निलेश कुमार सोलंकी, प्रयोगशाला सहायक ने किया।

प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी एवं इलेक्ट्रीकल इंजी. क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रही। टेबल टेनिस में राहुल पाटीदार, इलेक्ट्रोनिक्स तृतीय वर्श, कमलेश वैश्णव सिविल, तृतीय वर्श, हिमांशु शर्मा, इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी, तृतीय वर्श क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

शतरंज में रेणू मगनानी इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी, द्वितीय वर्श, नम्रता चौधरी, कम्प्यूटर साइंस एवं इंजी. द्वितीय वर्श क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रही। केरम में मोनिका यादव, सिविल इंजी. प्रथम वर्ष एवं ज्योति चौहान, कम्प्यूटर साइंस एवं इंजी. क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में सिविल इंजी. द्वितीय एवं तृतीय वर्श तथा इलेक्ट्रीकल इंजी. द्वितीय एवं तृतीय वर्श क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे।

 

Previous articleअपहरण के बाद मारपीट
Next articleदुसरी कुम्भलगढ फार्ट वॉक ऑन वॉल 27 को