वसीम जाफर ने ख्वाजा की दरगाह पर हाजरी देकर छात्रों को दिए क्रिकेट के गुर

IMG_0503
अजमेर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने ख्वाजा मॉडल स्कूल के अंडर 14,16 और 19 के खिलाड़ीयो को भविष्य की शुभकामनाए देते हुए क्रिकेट के गुर सीखलाए। एक दिवसीय दौरे पर अजमेर आए वसीम जाफर ने सबसे पहले महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिष्ती के दरगाह पर हाजरी दी। इसके बाद वसीम जाफर ख्वाजा मॉडल स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में पहंुचें। यहां वसीम जाफर ने लगभग एक घंटा ख्वाजा मॉडल स्कूल के बच्चों के साथ बिताया। जाफर ने न सिर्फ खिलाड़ीयों को नेट पर जाकर क्रिकेट की बारिकीयों से अवगत कराया वहीं मंच से खिलाड़ीयो की क्लास भी ली। जाफर ने खिलाड़ीयों नियमित और बड़ी क्रिकेट खेलने की सलाह दी। मंच पर खिलाड़ीयो ने जाफर से सवाल भी किए। जाफर को अपने बीच पाकर खिलाड़ीयों का उत्साह देखने से बनता था। कक्षा 10 के छात्र महावीर ने जाफर को अपने बीच पाकर एक दिन इसी मुकाम पर पहंुचन की ख्वाहीष जाहिर की। स्वागत समारोह में दरगाह कमेटी नाजिम श्री अषफाक हुसैन जाफर का स्वागत किया और अजमेर आगमन पर धन्यवाद दिया। जाफर ने भी नाजिम दरगाह कमेटी का स्वागत स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा ख्वाजा मॉडल स्कूल आने का वादा किया। समारोह में अतिथि के तौर पर संदीप भार्गव, राजेष भड़ाना, सुनीत पुट्टी वगैराह शामिल थे।

Previous articleआधे घंटे तड़पता रहा खंभे से चिपका लाइनमैन
Next articleबांसवाड़ा नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में सरगर्मी बढ़ी