युवा मोर्चा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

shraddhanjaliउदयपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा सोमवार को सायं 7:00 बजे नगर निगम टाउनहॉल शहीद स्मारक पर उरी हमले में शहीद हुए जवानों  को  श्रद्धांजलि का कार्यक्रम  रखा गया।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बार बार आतंकवादी घटनाएं की जाती …. भारतीय सेना को इस बार खुली छूट दे देनी चाहिये और आर पार की लड़ाई कर लेनी चाहिए। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर व 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुंतीलाल जैन, जिला महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत,महापौर चंद्र सिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी,जिला महामंत्री मोहन गुर्जर गोपाल जोशी  जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रंजीत दिग्पाल, बद्री चौधरी, जितेंद्र मारू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Previous articleसाहित्यकार श्रीमती सरूपरिया सम्मानित
Next articleसंभाग भर के लिए जारी की चेतावनी काढ़ा पिलाएं मगर सावधानियों के साथ