अकादमी पुरस्कारों की राशि में वृद्घि

मीरा पुरस्कार ७५,००० रूपये

उदयपुर, । राजस्थान साहित्य अकादमी के विभिन्न पुस्तकों की राशि में वृद्घि की गई है। अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास के अनुसार अकादमी की इस वर्ष की राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य योजना के अनुसार अकादमी द्वारा इस वर्ष दिए जाने वाले विभिन्न अकादमी पुरस्कारों की राशि में दुगनी से अधिक वृद्घि की गई है। अकादमी का सर्वोच्च मीरा पुरस्कार इस वर्ष ७५०० रूपये का होगा। इसी प्रकार सुधीन्द्र (काव्य), रांगेय राघव (कथा-उपन्यास), देवीलाल सामर (नाटक-एकांकी), देवराज उपाध्याय (निबंध-आलोचना), कन्हैयालाल सहल (विविध विधाएं) ये सभी पुरस्कार ३१-३१ हजार रूपये के होंगे। सुमनेश जोशी (प्रथम प्रकाशित कृति) और शंभूदयाल सक्सेना (बाल साहित्य) पुरस्कार १५-१५ हजार रूपये के होंगे।

वेद व्यास ने बताया कि अकादमी की नवोदित प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय- डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार और डॉ. चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार (चार) तथा महाविद्यालय स्तरीय परदेशी पुरस्कार (चार) की राशि ५-५ हजार रू. कर दी गई है। अकादमी कार्यालय में इन पुरस्कार योजनाओं की प्रविष्टि की अंतिम तिथि भी ३० सितम्बर से बढाकर ३१ अक्टूबर कर दी गई है।

Previous articleउदयपुर में एक इंच पानी बरसा
Next articleसामाजिक उद्देश्यों के लिए भी हो कैम्रे का इस्तेमाल: श्रीपाल शक्तावत