अब नोकिया लॉन्च करेगी टैबलेट

उदयपुर,मोबाइल बाज़ार में धूम मचाने के बाद अब नोकिया टैबलेट पीसी के बाज़ार में भी उतरने की तैयारी में है। फिनलैंड की यह कंपनी इस साल के अंत तक बाज़ार में अपना टैबलेट पेश कर देगी। संभावना जताई जा रही है कि यह टैबलेट विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इस बात बाज़ार में फैली अफवाहों के मुताबिक नोकिया के टैबलेट में 10 इंच की स्क्रीन होगी। इसमें क्वॉलकॉम्स का डुअल कोर प्रॉसेसर भी लगा होगा।

ताइवान के टेक जर्नल डिजीटाइम्स की वेबसाइट के मुताबिक नोकिया इस टैबलेट का उत्पादन कॉम्पल इलेक्ट्रॉनिक्स को आउटसोर्स करेगी। नोकिया ने पहले बैच में दो लाख टैबलेट के उत्पादन का फैसला किया है। हालांकि, नोकिया के अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि एपल ने हाल ही में न्यू आईपैड नाम से नया टैबलेट लॉन्च किया है। वहीं, बीएसएनएल ने भी भारतीय बाज़ार में टैबलेट उतारा है।

 

Previous articleदशामाता तथा गणगौर पुस्तक लोकार्पित
Next articleभारत में कुछ घंटो के लिए फेसबुक और 11 अन्य वेबसाइट ब्लॉक की गई?