आज देगें श्री श्री का आशीर्वाद!

उदयपुर.आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर शुक्रवार शाम 7.30 बजे उदयपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रतापनगर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे प्रियदर्शनी नगर स्थित एक भक्त के निवास पर पहुंचे, जहां पत्रकारों और भक्तों से रूबरू हुए।

श्रीश्री शनिवार सुबह 11 बजे सेंट्रल जेल में जाएंगे और वहां आर्ट ऑफ लिविंग का कोर्स कर चुके कैदियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे सेक्टर 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क में स्थापित की गई भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 6.30 से 8.30 बजे तक बीएन कॉलेज ग्राउंड पर आशीर्वाद कार्यक्रम होगा । जिसमें हजारों भक्तों को संबोधित करेंगे।

 

Previous articleडॉ.सैयदना की सालगिरह पर बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस
Next articleकुंभलगढ़ फोर्ट की दीवार पर एतिहासिक कदमताल