आलोक स्कूल के छात्रों का राज्य स्तर पर चयन

उदयपुर किशन लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अम्बामाता के तत्वाधन में ५७वीं शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय जु$डो-कुश्ती प्रतियोगिता में १७ वर्ष छात्र वर्ग में आलोक सी. सै. स्कूल, से. ११ के कक्षा १०वीं के छात्र यशपाल सिंह, योगेन्दर सिंह का रा.उ.मा. विद्यालय गुमानपुरा, कोटा में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता लिये चयन किया गया। साथ ही जु$डो प्रतियोगिता के लिये कक्षा ९वीं के मिहीर सोनी का चयन किया गया। यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गुलजारी लाल नागदा ने दी।

 

Previous articleपुराने छात्रावास को नया रूप दिया जाएगा
Next articleचेम्बर ऑफ कॉमर्स की विभिन्न समितियों का गठन