उदयसागर में दो व् मदार में एक युवक डूबा

उदयपुर, पिकनिक मनाने गये दो युवकों की उदयसागर के नाले में डूबने से मृत्यु हो गई और एक की छोटा मदार के ओवेर्फ्लो पानी में गहराई में जाने से डूबने से म्रत्यु हो गयी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार सांय प्रतापनगर थानान्तर्गत उदयसागर तालाब के नाले में डूबने से झुंझनु हाल गुडली निवासी जुगल सैनी (२४) व नागेश गुर्जर (२५) की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी मंजित सिंह मय टीम मौके पर पहुंचकर मृतकों की तलाश में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि शराब के नशे में उदयसागर ओवरप*लो पर नागेश व जुगल फोटो खिंचवा रहे थे कुछ देर बाद नहाते समय तेज बहाव में डूब गये।

इधर छोटा मदार में मोहमद इलियास उम्र १५ वर्ष छोटा मदार परिवार के साथ पिकनिक मानाने गए थे वहीँ नहाते वक्त गहराई में जाने से डूब गया और किसी का उस और ध्यान नहीं गया करीब एक घंटे बाद जब इलियास नहीं मिला तो गाँव वालों ने उसको गहराई वाले खड्डे में ढून्ढ कर बहार निकाला ।

Previous articleपीछोला छलका,FS 7 फिट
Next articleबेदला पुलिया बही