एक्सपोर्ट कंपनी का ई-मेल हेक, मामला दर्ज

उदयपुर, सुखेर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाप* एक्सपोर्ट कंपनी का ई-मेल हेक करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखेर स्थित कटारिया एक्सपोर्ट कंपनी मैनेजर न्यू विद्या नगर सेक्टर ४ निवासी संतोष कुमार पुत्र दुर्गादास शर्मा ने अज्ञात बदमाश के खिलाप* कंपनी का ई-मेल हेक करने का प्रकरण दर्ज करवाया कि गत दिनों यमन स्थित ग्राहक नासरि अकील एण्ड कंपनी को अज्ञात बदमाश ने कटारिया एक्सपोर्ट मेल हेक कर कम्पनी आईडी परिवर्तन कर मुख्यालय गौरेगांव करने की सूचना दी। इस संबंध में यमन स्थित कंपनी को सूचना दी। जिसकी पुष्टि होने पर मेल हेक होने की पुष्टि होने पर प्रकरण दर्ज करवाया।

 

Previous articleनि:शुल्क चिकित्सा शिविर २५ को
Next articleपीछोला छलका,FS 7 फिट