कार की टक्कर से युवक की मौत

उदयपुर, शहर के दूधतलाई रोड पर कार की टक्कर से नगर परिषद उद्यानकर्मी की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रो के अनुसार मंगलवार सवेरे दूधतलाई रोड पर कार ने मोपेड सवार को चपेट मे ले लिया जिससे किशनपोल सालवी कालोनी निवासी लालू (४५) पुत्र भग्गा गमेती की मृत्यु हो गई। हादसे को देख चालक कार लेकर प*रारहो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ मे पता चला कि लालू नगर परिषद में उद्यान कर्मचारी था। सवेरे दूधतलाई स्थित कार्यालय में हाजरी देने जा रहा था। इस दौरान कार ने टक्कर दे मारी।

चाकूबाजी में पिता पुत्र घायल : शहर के भूपालपुरा मठ के समीप मंगलवार सायं हॉर्न बजाने की बात को लेकर आटो चालक अखलाक व उसके पुत्र ने कार को रोक उसमें सवार भूपालपुरा निवासी अर्जुन (५९) पुत्र वरियमल व पुत्र रवि पर चाकू से हमला कर प*रार हो गए। अर्जुन के हाथ व पेर में घाव लगने तथा रवि के हाथ पर चोट लगी है। पुलिस ने दोनो को अमेरिकन चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Previous articleडेढ सौ पुलिसकर्मियों ने घेरा रणकपुर का जंगल
Next articleप्रदेश में माफिया राज बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री