गरबा खेल कर लौट रही लड़की से दुष्कर्म

उदयपुर, जिले के खेरवाडा थाना क्षेत्र में गत दिनों गरबा लौट रही एक किशोरी ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के मुण्डावाडा गांव निवासी एक किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि २३ अक्टूबर को वह खेरवाडा से गरबा देखकर अपने गांव की ओर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी अशोक पुत्र बाबू मीणा निवासी कागदर उसे मिला तथा जबरन उसे बाईक पर बैठाकर जंगल की ओर गया। जहां पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleसतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू
Next articleपत्थर के नीचे दबने से मजदूर की मौत