घास की रोटी व दाल बनाकर किया प्रदर्शन

भाजपा का कांग्रेस हटाओ देश बचाओं अभियान

उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत उदियापोल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने घास की रोटी ओर पानी को उबाल कर प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक हस्ताक्षर अभियान में भी दो हजार से अधिक शहरवासियों ने हस्ताक्षर किए तथा आंदोलन में समर्थन किया। इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन, मांगीलाल जोशी, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, महामंत्री महेश त्रिवेदी, दीपक बोल्या, पार्षद किरण जैन, सरदार पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन गुर्जर, महामंत्री वैभव भंडारी, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री, नरेश वैष्णव, गजेंद्र भंडारी तथा राजकुमार खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

 

Previous articleदो दिवसीय सी.ए. ऑल इण्डिया कांफ्रेंस 5 व 6 अगस्त को
Next articleराशन कार्ड फ़ार्म जमा कराने को लेकर क्षेत्रवासी परेशान