तरवाडी ने की पत्रकारों को शीघ्र भूखण्ड आवंटन की मांग

उदयपुर, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी ने उदयपुर संभाग के पत्रकारों को मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व घोषित भूखण्ड आवंटित योजना में स्थानीय विभागों द्वारा सकारात्मक कार्यवाही नहीं किये जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से स्थानीय निकयों को निर्देश देने का आग्रह किया है।

दिनेश तरवाडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कहा कि उदयपुर शहर सहित डूंगरपुर, बांसवा$डा, चित्तौडग$ढ, प्रतापगढ, राजसमंद में जनसंपर्क, जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों को समय पर आवासीय भूखण्ड आवंटन नहीं होने की शिकायत मिली है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों को भूखण्ड आवंटित करने के निर्देश दिये गये है लेकिन स्थानीय निकायों द्वारा इन निर्देशों की पालना नहीं की जा रही है इसलिये पत्रकारों में रोष व्यापत है। तरवा$डी ने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय निकायों को पत्रकार भूखण्ड आवंटित योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द कार्यवाही कर भूखण्ड आवंटित करने के निर्देश प्रदान किये जायें।

Previous articleभवन निर्माण अनुमति की जानकारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध होगी
Next articleतीन घण्टे खुला रहा एटीएम