दवा प्रतिनिधि हडताल पर रहे

उदयपुर, दवा प्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी दवा प्रतिनिधियों गुरूवारको हडताल पर रहे व विरोध स्वरूप रैली निकाल कर संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

दवाओं की कालाबाजारी रोकने व श्रम कानून की पालना आदि मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रजेन्टेटीव एसोसिएशन ऑप* इण्डिया के आव्हान पर सभी दवा प्रतिनिधियों ने गुरूवार को हडताल रखी व रैली के रूप में संगठन कार्यालय शिराली भवन उदियापोल, सूरजपोल, देहलीगेट,हाथीपोल, चेटक, शास्त्री सर्कल होते हुए संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां प्रदर्शन के उपरान्त ज्ञापन दिया। इस मौके पर करीब १२० दवा प्रतिनिधि मौजुद थे।

 

Previous articleराशन कार्ड बनवाने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
Next articleदो लोयन की मीटिंग