नो प्लास्टिक जोन के संबंध में सख्त हुई नगर परिषद

उदयपुर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर परिषद द्वारा झीलों के आसपास के क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने के बाद अब परिषद ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

सोमवार को नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य के निर्देशानुसार परिषद का दल प*तहसागर मुंबईया बाजार दबीश देने पहुंचा इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारी भी मौजुद थे। फतहसागर निरीक्षण के दौरान कई लोग कपडे धोते हुए मिले जिनके कपडे जब्त कर परिषद पहुंचा दिये गये व कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र सेनी ने प*तहसागर स्थित मुंबईया बाजार व्यवसायियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार से रवैया सख्त होगा और जो वस्तुएं प्लास्टिक के पैक में आती है उन्हे भी कोई दुकानदार नहीं रखेगा यदि दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया गया तो सामान जब्त कर भारी जुर्माना वसुला जायेगा व कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनिय है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिषद ने मुंबईया बाजार व्यवसायियों को बुला नो प्लासिटक जोन के बारे में बता तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।

Previous articleमुख्यमंत्री को पता ही नहीं कि लेकसिटी में टूट रहे गरीबों के आशियाने
Next articleप्रादेशिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में एल.एन. मित्तल इंजीनियरिंग कॉलेज प्रथम