पंकज शर्मा संभागीय प्रवक्ता नियुक्त

उदयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने प्रदेश में कांग्रेस संगठन से संबंधित समाचारों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय मीडिया से बेहतर समन्वय की दृष्टि से पंकज कुमार शर्मा को उदयपुर संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह जानकारी उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने दी।

ज्ञातव्य है कि शर्मा छात्र जीवन से ही एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सेवादल, इण्टक आदि संगठनों से सम्बद्घ रहे तथा पिछले २५ वर्षों से जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है। वे केन्द्रीय श्रम एवं कल्याण मंत्रालय के सलाहकार मण्डल में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि तथा राज्य की बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य भी रहे हैं।

शेख ने बताया कि राज्य के जोधपुर संभाग में डॉ. अजय त्रिवेदी, अजमेर संभाग में प्रियदर्शी भटनागर, कोटा संभाग में अनूप ठाकुर और बीकानेर संभाग में गजेन्द्रसिंह सांखला को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Previous articleमेडिकल छात्रों के प्रति शहर भर में गुस्सा
Next article“कांग्रेस हटाओ देष बचाओ ” युवा मोर्चा का अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here