पुलिस की नोकरी के लिए हो जाओ तैयार

10 हजार पुलिस के नए पदों पर होंगी भर्तियां, 20 हजार पदों की भर्ती की घोषणा् हुई थी पिछले बजट में, कुल तीस हजार पदों पर होंगी भर्तियां

जयपुर.राज्य बजट में गहलोत ने जोधपुर के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। इस विश्वविद्यालय में पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा मापदंडों पर खरे उतरने के लिए पुलिस के विशेष प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना अलवर में की जाएगी। साथ ही जोधपुर में कमांडो ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।

आगामी वर्ष में 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा की गई है। ऐसे में पिछले और अब दोनों के बजट घोषणा के अनुसार कुल 30 हजार पुलिसकर्मी भर्ती होंगे। इनमें यातायात, खनिज सुरक्षा फोर्स, जेल पुलिस, स्टेट फोर्स के कर्मी शामिल होंगे। घोषणा में थानों में नफरी बढ़ाने की घोषणा की गई है। ऐसे में शहरी थानों में यह नफरी अब 60 और ग्रामीण थानों में 45 होगी।

नागरिक सुरक्षा व गृहरक्षा के तहत काम कर रहे होमगार्डों के मानदेय में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है। एसीबी में 2000 से अधिक मामले पेंडिंग हैं। इसके लिए 7 नए न्यायालय जयपुर में दो, अलवर, अजमेर आदि जिलों में खोले जाएंगे। साथ ही बानसूर और हिंडोन में सेशन न्यायालय खुलेंगे।

 

Previous articleराजस्थान बजट – क्या- क्या पाया
Next articleअल्पसंख्यकों, एससी-एसटी के लिए मुख्यमंत्री ने खोला पिटारा