पोलियो मिटाओ आन्दोलन

उदयपुर । रोटरी क्लब उदयपुर व प्रांत ३०५० द्वारा भारत में पोलियो उन्मूलन हेतु वृहद स्तर पर वर्ष २०१२-१३ में जन जागृति व पोलियो की दवाई समय-समय पर पिलाने हेतु उदयपुर जयपुर, ग्वालियर, कोटा, अहमदाबाद शहरों में पोलियो उन्मूलन हेतु होर्डिंग लगाये गए। इस क्रम में उदयपुर में कलकत्ता से विशेष तौर पर आए रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के निदेशक रो. शेखर मेहता ने रोटरी बजाज भवन में रोटरी क्लब उदयपुर के तत्वावधान में पोलियो उन्मूलन हेतु स्थापित किये गये होर्डिंग का अनावरण किया। रो. शेखर मेहता ने बताया कि गत एक वर्ष के दौरान देश में एक भी पोलियो केस दर्ज नहीं हुआ। रोटरी अगले दो वर्षों में पोलियो मिटाने हेतु कृत संकल्प है।

Previous articleआबकारी दल पर हमला
Next articleजिले में नये राशनकार्ड बनाने का अभियान कल से