फेसबुक में अब आप भी कर सकते हे नोकरी

फेसबुक का यूजरबेस लगातार बढ़ रहा है। अपने यूजर को लगातार बिना किसी दिक्कत के सेवाएं देने के लिए फेसबुक अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी इजाफा करेगा। अगले साल आईपीओ लाने से पहले फेसबुक कई हजार लोगों को नौकरियां देगा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फेसबुक नए कर्मचारियों की भर्ती के अपने अभियान की शुरुआत न्यूयार्क से करेगा। यह करीब 100 नए लोग भर्ती किए जाएंगे। फेसबुक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैरिल सैंडबर्ग ने यह जानकारी दी।

हालांकि शैरिल ने यह नहीं बताया कि कुल कितने लोगों की फेसबुक को जरूरत है लेकिन जिस तरीके से फेसबुक का आधार बढ़ता जा रहा है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि फेसबुक को हजारों लोगों की जरूरत होगी। शैरिल ने कहा कि हम सबसे अच्छे लोगों को एक साथ लाएंगे।

कैसे करें आवेदन

फेसबुक ने अभी नौकरियों की घोषणा नहीं की है। फेसबुक से आप अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए ही जुड़ सकते हैं। आपके फेसबुक पेज पर सबसे नीचे कुछ लिंक्स होते हैं जिनमें एक करियर का लिंक भी होता है। आप इस लिंक को नियमित चैक करके ये जान सकते हैं कि फेसबुक पर कब और किस तरह के लोगों की जरूरत है।

Previous articleपूर्व मंत्री मदरेणा एरेस्ट, विश्नोई भी गिरफ्त मै
Next articleवीना मलिक की नग्न तस्वीर पर बवाल