बदमाशों ने की ट्रक चालक पर की फायरिंग

चालक के कान को छू कर निकल गई गोली

उदय्ापुर, । शहर के सवीना बस स्टेण्ड पर बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक पर फायर कर दिया । इस हादसे में निशाना चूकने से चालक बच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार साय सवीना बस स्टेण्ड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक रोक साईड देने की बात पर चालक सेक्टर 14 निवासी विष्णु नारायण पुत्र लक्ष्मी लाल पर फायर किया। जो उसके कान को छूते हुए निकल गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस नाकाबंदी करा हमलावरों की तलाश की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि विष्णु साय कलडवास क्षेत्र में गेहंू खाली कर ट्रक लेकर घर लोट रहा था। बीच रास्ते में सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक रूकवा साइड देने की बात लेकर अभद्र भाषा बोलते हुए फायर किया। फायर करने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने चालक से गहनता से पूछताछ कर कारण एवं हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Previous articleयुवा महोत्सव का रंगारंग समापन
Next articleIt’s happeneds only in INDIA