बस स्टेंड को बम से उड़ाने की धमकी

 

सरफिरे की कारस्तानी से पुलिस हुई सतर्क

बेंक में पुलिस जांच करते हुए

उदयपुर, कल उदियापोल स्थित ICICI बेंक के बाहर लगे ATM के चेक बॉक्स में किसी सरफिरे ने बेंक की डिपोजिट स्लिप पर ये लिख कर दाल दिया की “11 अक्टूबर को बम धमाका होगा बस स्टेंड पर , यह स्लिप शाम को जब बेंक कर्मचारियों ने पड़ी तो उन्होंने बेंक मैनेजर गोरव कुमार को सूचित किया , मैनेजर ने इस को गंभीरता से लिया और स्लिप लेकर सूरज पोल पुलिस थाने पहुच गए और पुलिस को स्लिप सोंप कर एक रिपोर्ट दी ,

पुलिस ने भी एक बार तो घटना को किसी सरफिरे की कारस्तानी बताया लेकिन इस पर गंम्भीरता से कार्यवाही करते हुए , रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर चैकिंग शुरू करदी , और संग्दिग्ध लोगों से पूछताछ की , पार्किंग में पड़े वाहनों की तलाशी , और कई दिनों से पार्किंग में पड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली , और सादा वर्दी धारी पुलिस कर्मियों को तेनात कर दिया ,

ICICI बेंक की रेखा चक्रवर्ती ने बताया की पुलिस को सभी सुचना देदी हे और हर संभव सहायता की जायेगी |

बेंक की स्लिप जिस पर धमकी लिखी है

 

Previous articleसुबह भक्तो की कतार शाम को गरबा की धूम
Next articleसांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे स्थानीय कलाकार

1 COMMENT

Comments are closed.