बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री लेक सिटी में

उदयपुर । बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री ने एक दल के साथ चित्तौडगढ दुर्ग पर भ्रमण किया ।उदयपुर पहुचे

जानकारी के अनुसार बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री डी. रेडयंर्स अपनी पत्नि व विदेश मंत्री सहित एक दल के साथ गुलाबपुरा, भीलवाडा होते हुए लगभग ३.१० बजे चितौडगढ दुर्ग पर पहुंचे । जहां पुलिस अधीक्षक एच.जी. राघवेन्द्र सुहास ने पुष्प गुच्छ भेट कर उनकी अगवानी की । इसके बाद उपप्रधानमंत्री ने दुर्ग का भ्रमण किया । जहां गाइड शांतिलाल ने दुर्ग के इतिहास के बारे मे उन्हे जानकारी दी । बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री पूरे दल के साथ लगभग दो घंटे तक दुर्ग पर भ्रमण करते रहे । उन्होने विजय स्तम्भ, गोमूख कुण्ड, पदमिनी महल, कालिका माता मंदिर सहित कई स्थानो का भ्रमण किया । इस दौरान सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए ।

दुर्ग देखने के बाद उप प्रधान मंत्री शाम ६ बजे उदयपुर पहुचे जहाँ पांच सितारा होटल में जिला कलेक्टर हेमंत गेरा आयर आई जी टी एल मीणा ने उनका स्वागत किया ।

प्रोटोकोल अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया की शनिवार को उप प्रधान मंत्री अपनी पत्नी के साथ सिटी पेलेस देखने जायेगे जहाँ क्रिश्टल गेलेरी का अवलोकन करेगे तथा राज भोज में शामिल होने के बाद ३ बजे देहली के लिए रावण हो जायेगें

Previous article’कर्म करने से तो संसार है और छोडना ही मुक्ति’
Next articleवागड के जलाशय लबालब, मेवाड में पानी को तरसे