महादेव के जयकारों के साथ निकली कावड यात्रा

उदयपुर, । नागपंचमी पर गंगोदभव कुण्ड से शिव महोत्सव समिति द्वारा आयोजित काव$ड यात्रा में दो हजार काव$ड यात्रियों ने कन्या भ्रुण को रोकने के संकल्प के साथ जोश खरोश के साथ २२ किमी की यात्रा उबेश्वर पर पूर्ण की।

सुबह कावड यात्री छोटे छोटे बनियान पहने गंगुकुण्ड आ गये और साथ ही उनको विदा देने वालों की भीड लग गयी गंगुकुण्ड का माहौल एक बार भत्ति* मय हो गया। सुबह ७ बजे जयकारों के बीच गंगाजल कलश व गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना संसदीय सचिव गजेन्द्र ङ्क्षसह शत्त*ावत ने, गीतानंद महाराज,भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुई तथा पूजीत कावड का सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा को दी तथा अच्छी वर्षा की कामना लेकर उबेश्वर रवाना किया। शिव के जयकारों कन्या भ्रुण रोकने का संकल्प लिया। काव$ड यात्रियों में लगभग ५०० महिलाएं थी। काव$ड यात्रा में सबसे आगे हरिद्घार से लाये गंगाजल से भरा ताम्रकलश लिये बेलगाडी चल रही थी। उसके पीछे यज्ञनारायण शर्मा व माहर ङ्क्षसह देवडा कावड यात्रियों का नेतृत्व करते चल रहे थे। शहर के जिस मार्ग से गुजरी सब जगह शिव भत्त* स्वागत करते नजर आये। काव$ड यात्री कंधे पर काव$ड उठाये जहां से निकले माहौल भत्ति*मय हो गया।

Previous articleमहिला आयोग अध्यक्ष ने न्याय के आश्वाशन का झुनझुना थमाया
Next articleकलाल महा सभा का शपथ ग्रहण समारोह