माँ की अर्थी के सामने ही भाई बहन झगड़ पड़े

उदयपुर, सम्पत्ति विवाद को लेकर पुत्रों ने मां की अर्थी को रोड पर रख कर श्मशान नहीं जाने दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर समझाईश कर मृतका का अंतिम संस्कार करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बेदला हॉल आकाशवाणी कॉलोनी निवासी मिठू बाई (८०) पत्नी घीसूदास वैरागी की बीमारी से मृत्यु हो गई। इस पर पुत्र आकाशवाणी कॉलोनी निवासी किशनदास व समाजजन मां की अर्थी तैयार कर अंतिम संस्कार के लिए हिरणमगरी स्थित श्मशन ले जाने के लिए रवाना हुए। इसका पता चलने पर किशन के भाई बेदला निवासी लालदास, तुलसीदास, श्यामदास ने मौके पर पहुंचकर मां का अंतिम संस्कार बेदला में करने की बात पर अड गये तथा अर्थी को रोड पर रख दिया। इसका पता चलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी मंजीत सिंह मय टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाईश कर दो घंटे बाद मृतका का अंतिम संस्कार हिरणमगरी स्थित श्मशान घाट पर करवाया। पूछताछ में पता चला कि मिठू बाई का बेदला में मकान है। वह अपने बडे पुत्र किशन के पास रह रही थी। मृत्यु होने पर शेष तीन भाईयों ने किशन पर मकान हडपने की आशंका को लेकर विवाद किया। जिससे पुलिस व समाजजनों ने समझाईश कर शांत किया।

Previous articleविद्यार्थी मित्र की छुरी घोंपकर हत्या
Next articleशहर के बीच अवैध रूप से संचालित हो रहा है पेट्रोल पम्प