युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के मुंह पर पोती कालिख

प्रधानमंत्री की शवयात्रा सूरजपोल पर निकाली, 11 फीट का बनाया पुतला

उदयपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आह्वान पर आज सूरजपोल स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के मंुह पर कोयले से कालिख पोती।

 

भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, किरण जैन, भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में सूरजपोल पर जंगी प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री युधिष्ठिर कुमावत ने कहा कि कोयले का 1,86,000 करोड का घोटाला देश के लिए शर्मसार करने का विषय है और इसके लिए एकमात्र जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की है ओर उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

 

किसने-किसने पोती कालिख

भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी आदि ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के मंुह पर कोयले से कालिख पोती और पूरा मुंह काला कर दिया।

 

किसने-किसने दिये वक्तव्य:

सभापति रजनी डांगी, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदडा, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीसिंह राठौड, महामंत्री सीताराम डांगी, मण्डल अध्यक्ष शंभू जैन, महामंत्री विष्णु प्रजापत आदि ने वक्तव्य दिया।

 

लम्बा था पुतला:

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने 11 फीट लम्बा मनमोहनसिंह के फोटो का पुतला बनाया। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह लम्बाई देश सेवा करने से नही भ्रष्टाचार करने से बढी है। 2 जी स्पेक्रटम घोटाला, कोयला घोटाला आदि लाखो करोडो के घोटाले की वजह से इनका कद बढा है। यह घोटाले के जन्मदाता है।

कहां-कहां गये पुतले को लेकर:

कार्यकर्ताओ ने एक बैनर बनवाया जिसमे कोयले खानो के घोटाले करने वाले मन-मौन सिंह के फोटो को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कोयले से कालिख पोती। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मौन शब्द इसलिए लिखा कि ये मौन रहे इसलिए देश की यह दशा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मनमोहनसिंह के पुतले को लेकर सूरजपोल चौराहे पर पहुंची तो एकबारगी तो वहां पर जनता इस पुतले को देखकर हतप्रभ रह गई एवं इस दुर्दशा पर प्रसन्नता जाहिर की। सूरजपोल से पुतला तांगा स्टेण्ड इत्यादि विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंचा। वहां उसे भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया एवं प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत ने आग के हवाले किया।

कौन-कौन था उपस्थित:

युवा मोर्चा के महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, लवदेव बागडी, हेमन्त दया, पिन्टू प्रजापत, पंकज ठाकुर्डिया, कमलेश प्रजापत, राजेश अग्रवाल, उज्ज्वल जैन, मंयक कोठारी, गजपालसिंह राठौड राजेश स्वर्णकार, जयेश चम्पावत, दिलीप पालीवाल, पंकज सुखवाल, कमलेश दया, गोपाल जोशी, प्रदीप श्रीमाली, उमेश सुखवाल, मोहन डांगी, शंकर डांगी, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रलाल मेनारिया, अमृत मेनारिया, गिरीश शर्मा, दीपक मेहता, पंकज कुमावत, जितेन्द्र मारू, जितेश कुमावत, कार्तिक जैन, विशाल गुर्जर, हरीश साहू, लोकराजसिंह, सुनील व्यास, कैलाश डांगी, योगेशसिंह राठौड, मुकेश चन्देरिया सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरा सूरजपोल चौराहा कार्यकर्ताओं की संख्या से खचाखच भर गया।

कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र भण्डारी ने किया।

भवदीय

Previous articleडॉ.सी.पी.जोशी जीते कानून की लडाई
Next articleवार्ड अध्यक्षों के लिए हो रही है खिचातान