यूवक पर फायर कर बदमाश फरार

उदयपुर, डबोक ऐयरपोर्ट रोड पर आपस में काम टकराने पर बदमाश धमकाते हुए युवक पर फायरिंग कर फरार हो गये।

सूत्रों के अनुसार मल्ला तलाई निवासी विक्रम पुत्र शंभूलाल हरिजन बुधवार रात में कार लेकर शहर से डबोक की तरफ जा रहा था। बीच रास्तें देबारी माता जी घाटे में अन्य कार से कार टकरानें पर विवाद हो गया। इस दौरान दो अन्य कारों में सवार बदमाश विक्रम को धमकाते हुए फायरिंग कर एयरपोर्ट रोड की तरफ भाग निकले। घटना के बाद विक्रम ने पुलिस को सूचना दी। इस सम्बन्ध में प्रताप नगर एवं डबोक थाना पुलिस ने अनुसंधान करते हुए फायरिंग होने से इनकार किया। विक्रम के खिलाफ १० अपराधिक प्रकरण पुलिस में दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने विक्रम एवं अन्य बदमाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की बात बताई है।

 

Previous articleझुकना जीवित की, अकडना मुर्दे की पहचान- आचार्य सुकुमाल नंदी
Next articleयुवक की ह्त्या