लूट लिए दो लाख

चित्तौडगढ, । शहर में दिन दहाडे लूट की घटना रूकने का नाम नही ले रही है। शुक्रवार को करीब १२ बजे दो अज्ञात लुटेरे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मारपीट कर दो लाख रूपयो से भरा बेग छीन कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने दिन भर संदिग्ध लोगो से पुछताछ करते हुए पल्सर गाडीयो को जप्त किया है। दिन भर वाहनो की चैकिंगो के साथ सा पूरे शहर में नाकाबन्दी जारी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नही हुई।

जानकारी के अनुसार, फिरोज (४२) पुत्र शफी मोहम्मद निवासी सी-५ कुम्भानगर शहर स्थित बडोदा बैंक से दो लाख रूपये निकलवा कर मोटरसाइकिल से अपने दोस्त पंकज जायसवाल के साथ घर पर आ रहा था। मोटरसाइकिल पंकज चला रहा था। जैसे ही फिरोज व पंकज कुम्भानगर वाले मार्ग पर उपभोक्त भण्डार के पास पहुंचे की एक पल्सर मेाटरसाइकिल पर सवार होकर आए नकाबपोश दो युवको ने फिरोज पर ताबड-तोड हमला कर दिया, जिससे पंकज व ुिफरोज नीचे गिर गए और अज्ञात लुटेरे फिरोज के पास भरा नोटो का बेग लेकर फरार हो गए। पंकज ने लुटेरो का पिछा भी किया, लेकिन कुछ ही देर मे वे पंकज की आंखो से ओझल हो गए।

Previous articleनींद में चलायी बस
Next articleरिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गयी डेयरी अध्यक्षा