वकील और वेंडर्स आपस में भिड़े

दोनो ने की एक दूसरे के बहिष्कार की घोषणा

उदयपुर, मंगलवार को कोर्ट परिसर में अधिवक्ता एवं स्टाम्प वेण्डर के बीच मारपीट हो गई। घटना से आक्रोशित स्टाम्प वैण्डर्स ने कोर्ट परिसर स्थित दुकाने बंद कर रोष जताया। दूसरी ओर अधिवक्ता ने भी उग्र होकर वैण्डर्स एवं टाइप के दुकाने बंद कराने का आव्हान करते हुए वेण्डर्स के व्यवहार में सुधार होने तक दुकाने नहीं खोलने की चेतावनी दे दी।

सुबह करीब ११ बजे केन्टीन के पास स्टाम्प वेन्डर दिनेश मोटावत से एडवोकेट सलीम के बीच पैसे के लेन देन व टाइपिंग को लेकर कहासुनी हो गई ओर बात हाथापाई तक पहुंच गयी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में स्थित सभी स्टाम्प वेण्डरों व टाइपिस्टों ने अपनी दूकाने बंद कर काम का बहिष्कार कर दिया। दोनों पक्ष के लोग भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे जहां आपसी समझाईश से समझौता हो गया लेकिन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत जोशी ने हका कि कोर्ट में टाइपिस्ट और स्टाम्प वेण्डर एक तो अवैध रूप से बैठे है ऊपर से वकीलों से दुव्र्यवहार करते है और गांव से आये लोगों से तय करम से बहुत अधिक पैसा लेते है। इसलिये अब इनकी मनमानी नहीं चलने दी जायेगी और बार एसोसिएशन द्वारा पै*सलजा किया गया है थ्क इनकी दुकानें अब नहीं खुलने दी जायेगी जब तक कि यह अपना व्यवहार नहीं सुधारते और बाहर से आये लोगों का काम उचित रकम में नहीं करते तब तक विरोध किया जायेगा।

Previous articleकांग्रेस ने की वार्ड अध्यक्षों की घोषणा
Next articleबाघेरी छलका, नंदसमंद बांध में आवक जारी