विज्ञापन कम्पनियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उदयपुर, सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगा कर शहर की सौन्दर्यता को बिगाडने वाले विज्ञापन कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगा कर शहर की सुंदरता को बिगाडने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही कर भूपालपुरा स्थित लोटस गारमेंटस एवं अश्विनी बाजार स्थित टॉपेज टयूटराईल एमबीए कोचिंग के खिलाप* पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया। इस पर सूरजपोल थाना पुलिस ने राजस्थान सम्पत्ति निरूपेण अधिनियम २००६ की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleधूमधाम से मनाया ओणम पर्व
Next articleबिना ओपरेषन पाइल्स के उपचार