समस्त विद्यालयों के लिये होगी अब एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली

उदयपुर, भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष २०१२-१३ से प्रांरभिक शिक्षा के डाईस तथा माध्यमिक शिक्षा के सेमिस को एक ही कार्यक्रम में शामिल कर इसे यू-डाईस नाम दिया गया है।

जिला परियोजना समन्वयक मोहनलाल धोबी ने बताया कि जिला शिक्षा सूचना प्रणाली(डाईस) भारत सरकार का समयबद्घ कार्यक्रम है अत: राज्य में ‘‘शिक्षा के अधिकार‘‘ कानून के परिप्रेक्ष्य में जिले के समस्त सरकारी/गैर सरकारी (मान्यता/गैर मान्यता प्राप्त) प्रावि,उप्रावि,मावि,उमावि, मदरसा एवं केन्द्रीय बोर्ड के समस्त विद्यालय ( जिनमें कक्षा १ से १२ का अध्ययन कराया जाता है) द्वारा इसमें वैध व विश्वसनीय सूचना भरी जाना आवश्यक है। डाटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) के माध्यम से इन विद्यालयों में पढने वाले बच्चों एवं विद्यालय सम्बंधी विभिन्न जानकारी संकलित कर एकीकृत कम्प्यूटरीकृत डाटाबेस तैयार किया जाना है। जिससे बेहतर शैक्षिक नियोजन आगामी वर्षाे में सुनिश्चित हो सके। भारत सरकार एवं न्यूपा नई दिल्ली द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाटा प्रविष्टि, वर्गीकरण व सारणीयन कर विभिन्न मानक रिपोर्ट तैयार की जायेगी। जिले के समस्त ब्लॉकों में यू-डाईस हेतु डीसीएफ प्रपत्र का वितरण एवं इन्हें भरने का प्रशिक्षण दिया गया है।

Previous articleहवाई दिलासे दे रहे है जनप्रतिनिधि
Next articleमुख्य सचिव ने दिये वीडियो कान्फ्रेंसिंग महत्वपूर्ण निर्देश