स्कूल के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग

उदयपुर, शहर के देहलीगेट स्थित तैयाबियाह स्कूल के बाहर खाली पडी जमीन पर अवैध रूप से की जा रही पार्किंग का स्कूल प्रबंधन और बोहरा समुदाय ने विरोध जताया है। समुदाय ने जिला प्रशासन से इस अवैध पार्किंग को हटाने की मांग की है।

गौरतलब है कि गुरूवार सुबह स्कूल जा रहे एक मासूम को एक एक जीप द्वारा चपेट में लेने के बाद बोहरा समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया था। उसी घटनाक्रम और बाहर पडी खाली जमीन को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इस जमीन को यूआईटी से खरीदना बताते हुए समाज के लोगों ने वर्तमान में हाईकोर्ट इस जमीन का फैसला स्कूल के पक्ष में हुआ है और प्रशासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की गई है। वर्तमान में विवादित चल रही इस जमीन पर अवैध रूप से पार्किंग करने का विरोध किया गया है। स्कूल की ओर से जिला प्रशासन से अवैध पार्किंग को हटाने और स्कूल के बाहर खडी रहने वाली लारियों को हटाने की मांग की है। समुदाय के लोगों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से इसी जमीन पर एक कचरे का कंटेनर लाकर रख दिया है। जिससे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

 

Previous articleविदेशी महिला की संदिग्ध मौत के प्रकरण में मृतका के पिता ने लगाया पुलिस पर मिली भगत का आरोप
Next articleदेशभर के विद्यार्थी पढेंगे राजस्थान की कलाएं