उदयपुर, मुंबई हमले के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक कसाब को फांसी देने पर विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा हादसे के शहीदों को श्रद्घाजंलि अर्पित की।

मुंबई मे आंतकवादी हमले एवं १६६ लोगों की हत्या का दोषी आंतकवादी कसाब को बुधवार को फांसी दिए जाने पर अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिव दल कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मनीष मेहता के नेतृत्व में जगह जगह आतिशबाजी एवं भारत माता पूजन कर शिव दल के केन्द्रिय कार्यालय भारत माता मंदिर पर श्रद्घाजंलि सभा कर शहीदों को नमन किया। शिव दल प्रमुख मनीष मेहता ने बताया कि फांसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज प्रात: १० बजे शिव दल कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौराहा पर १०.३० बजे जाडा गणेश जी चौक, तीज का चौक, आवरीमाता जी रेती स्टेण्ड, रावजी का हाटा , अम्बामाता मंदिर के बाहर, अमरनगर, गोवर्धन विलास, पारस तिराहे पर शिव दल कार्यकर्ताओंने धरती पर भारत माता का मानचित्र बनाकर उस पर दीप प्रज्जवलन कर भारत माता का पूजन किया। तत्पश्चात भारत माता की जयजयकारों के बीच भव्य आतिशबाजी करने के उपरान्त जनता मे मिठाई वितरित की गई।

Previous articleछड़ियों का जुलूस आज
Next articleचपरासी बनेंगे अब बाबू
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here