DLO_Games-14-10-14
उदयपुर | जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से मंगलवार को विशेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भूपाल नोबल शारिरीक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय उदयपुर के खेल मैदान पर आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य, भूपाल नोबल शारिरीक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान तथा अघ्यक्षता प्राचार्य, राज. प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय उदयपुर ने की। इस प्रतियोगिता में विशेष योग्यजनों के मघ्य दौड 50 व 100 मीटर दौड, खौ-खौ, चेयर-रेस, एकल गायन,सामुहिक गायन, मंध बुद्घि बच्चों के लिये भी प्रथक से खेल प्रतियोगिता रखी गयी। मुक बधिर,अस्थि निशक्त, प्रज्ञा चक्षु बच्चों द्वारा नृत्य,जिमनास्टिक,प्रस्तुती दी गयी। सभी बच्चों को अल्पाहार,चाय नास्ता,भोजन की व्यवस्था विभाग, द्वारा की गयी। प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पारितोष प्रदान किये गये। अन्त में करण प्रकाश भट्नागर परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक उदयलाल साहॅूू ने किया।

Previous articleभाईसाहब के जन्म दिन पर पार्षद और महापौर के दावेदारों ने लुभाने की कोशिश की
Next articleआर्स कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में मस्तों का झुंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here