उदयपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर डीजल मूल्य वृद्घि, ६ सिलेण्डर संख्या की अनिवार्यता तथा विदेश किराया निवेश के मामले को लेकर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया व चूल्हें पर रोटी बनाकर धरना दिया।

देहलीगेट से कलेक्ट्री तक आयी रैली में देहात युवा मोर्चा हाथों में सिलेण्डर उठाये व कार को रस्सी से खींचकर लाये तथा केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। डीजल मूल्य वृद्घि कम करों, कोल आवंटन खत्म करों, सिलेण्डर संख्या की अनिवार्यता खत्म करों आदि नारे लगाते हुए कलेक्ट्री पहुंचे।

कलेक्ट्री पर महिला मोर्चा की प्रदेश प्रतिनिधि अंजना जोशी व जिला परिषद में प्रतिपक्ष की नेता मणिबेन ने कलेक्ट्री के गेट पर सिलेण्डर के अभाव में चूल्हे पर रोटियां सेंकी जिनको पदाधिकारी मांगीलाल जोशी, चन्द्रगुप्त सिंह आदि ने अचार से खायी।

कार्यकर्ताओ ने सरकार को संबोधित करने की मांग के साथ डीजल में मूल्य वृद्घि कम व रसोई गैस सिलेण्डर की संख्या में अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। कलेक्ट्री के बाहर ही प्रधानमंत्री का पुतला पूं*का प्रदर्शन में भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, देहात जिला उपाध्यक्ष मोहब्बत सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर आदि मौजूद थे।

Previous articleविद्यार्थी मित्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां
Next articleवैश्विक व्यावसायिक अनुसंधान पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस २० से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here