IMG-20141125-WA0107बांसवाड़ा | बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में भाजपा को २७ कांग्रेस को १६ और अन्य के खाते में २ सीटें आई है |
वार्ड २६ से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान खान ने अपने वार्ड में शानदार विजय हासिल की है | अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दरवेश कटारा से १९० वोटों से जीत हासिल की | वार्ड २६ में इमरान खान की अपने प्रतिद्वंदियों से कांटे की टक्कर थी जहां निर्दलीय उम्मीदवारों की भरमार थी, लेकिन उनके नारे ” मेरा मकसद वार्ड जनता की सेवा” लोगों में खासा प्रभाव डाला और वार्ड की जनता ने इमरान खान पर भरोसा जताया और विजयी बनाया | इमरान खान बांसवाड़ा के एक ख्याति नाम एडवोकेट है, और युथ राजनीति में इनका अच्छा खासा दखल है | इमरान खान युथ कांग्रेस बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा में महासचिव के पद पर भी है | जीत के बाद इमरान खान अपने वार्ड पृथ्वीगंज , राज तालाब पहुंचे तो उन्हें वार्ड के लोगों ने और युवाओं कंधो पर उठा लिया और ढोल नगाड़ों के साथ वार्ड में विजय जुलुस निकाला और जम कर आतिशबाजी की |

IMG-20141125-WA0101

IMG-20141125-WA0108

IMG-20141125-WA0111

IMG-20141125-WA0112

Previous articleउदयपुर में भी खिला कमल, कांग्रेस का पत्ता साफ ( Result sheet )
Next articleमेडिकल हॉस्टल है या तबेला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here