column2-4_660_040913090219उदयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस संदेश यात्रा का सातवां चरण उदयपुर संभाग में 19 से 22 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव व राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक, डंगरपुर, प्रतापगढ, चितौडगढ और उदयपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा के साथ जायेंगे। इनके अलावा इन जिलों के प्रमुख कांग्रेस नेता भी संदेश यात्रा के साथ रहेंगे। संदेश यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर जनसभा और बडी संख्या में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उदयपुर संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि संदेश यात्रा 19 मई, रविवार को प्रात: 10 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे गोगुन्दा पहुँचेगी जहां पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। गोगुन्दा से अपरान्ह 3बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा सांय 4 बजे फलासिया/ झाडोल पहुँचेंगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सांय ५.३० बजे फलासिया/झाडोल से प्रस्थान कर सांय 7 बजे खैरवाडा पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सांय 9 बजे खैरवाडा से प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डूँगरपुर पहुँचेगी जहाँ यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
शर्मा ने बताया कि 20 मई, सोमवार को प्रात: 10 बजे डूँगरपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे डँुगरपूर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सीमलवाडा पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे सीमलवाडा से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे आसपुर पहुँचेगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सायं 6 बजे आसपुर से प्रस्थान कर सायं 7 बजे सलूम्बर पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा का रात्रि पडाव सलूम्बर में होगा।
शर्मा ने बताया कि यात्रा तीसरे दिन 21मई, मंगलवार को प्रात: 10 बजे सलूम्बर से (वाया लसा$िडया) प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे धरियावद पहुँचेगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे धरियावद से प्रस्थान कर सांय 4 बजे घाटोल पहुँचेगी जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सायं 6 बजे घाटोल से प्रस्थान कर सायं 7 बजे प्रतापगढ पहुँचेगी। जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा का रात्रि विश्राम प्रतापगढ में होगा।
शर्मा ने बताया कि यात्रा चौथे दिन 22 मई, बुधवार को प्रात: 9 बजे प्रतापगढ से प्रस्थान कर प्रात: 11बजे बडी सादडी पहुँचेगीं जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे बडी सादडी से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे निम्बाहेडा पहुँचेगीं जहाँ सायं 4 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सायं 5.30 बजे निम्बाहेडा से प्रस्थान कर सायं 6.15 बजे चितौडगढ पहुँचेगीं जहाँ पर सायं 7 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleसंजय दत्त चाहते हैं येरवडा जेल में समर्पण करना
Next articleपिता पुत्र ने किया किशोरी के साथ शोषण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here