_DSC0772उदयपुर, ) कांग्रेस राज में महिला उत्‍पीडऩ के मामले बढ़े हैं। अगले चुनाव में यही महिला शक्ति कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा का कहना है ।

उदयपुर में महिला मोर्चा की संभागीय बैठक में भाग लेने आई प्रदेशाध्यक्ष ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कहीं। शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। सुमन शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार ने अपने इस कार्यकाल में अंतिम बजट में भी महिलाओं का ध्यान नहीं रखा। महिलाओं को इस बजट से निराशा हाथ लगी। शर्मा ने बताया कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा। छात्राओं, नई महिला मतदाताओं और राजनीति से दूर रहने वाली महिलाओं को महिला मोर्चा से जोडऩे पर पूरा जोर दिया जाएगा।

संभागीय बैठक में सुमन शर्मा ने मोर्चा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 4 अपै्रल से शुरू होने वाली वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कंवर, सभापति रजनी डांगी, शहर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका मुंदड़ा, सुषमा कुमावत व किरण जैन सहित कई कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे।

Previous articleस्काउड के बच्चों ने माउन्ट आबू पर छोड़ी अपने साहस की छाप
Next articleजयपुर मेट्रो के नाम पर सरकार ने जनता पर डाला आर्थिक बोझ : निर्मल कुमावत
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here