5f01ff417c65b23f87aa2ceca43fc9a2

वयोवृद्घ स्वाधीनता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद चौबे का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से सोमवार को उदयपुर के अशोकनगर स्थित मोक्ष धाम पर किया गया। उनकी पार्थिव देह को ज्येष्ठ पुत्र राजकुमार ने मुखाग्नि दी। श्री चोबे का रविवार रात को निधन हो गया था।
उनकी पार्थिव देह पर उनके निवास स्थान पर राजस्थान सरकार की ओर से अति. जिला कलक्टर (शहर) मो. यासीन पठान ने पुष्प चक्र अर्पित किए गए। इस मौके पर अति. जिला पुलिस अधीक्षक तेजराज सिंह, समाजसेवी पंकज शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, जगदीश अग्रवाल सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
चौबे की राष्ट्रीय ध्वज में लिपटी पार्थिव देह की अंतिम यात्रा ११ बजे उनके धोलीबावडी स्थित निवास से आरम्भ होकर अशोक नगर मोक्ष धाम पहुंची। बीच राह आम जन ने श्रद्घासुमन अर्पित किये। मोक्ष धाम पर सशस्त्र पुलिस बल ने उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, नरेश पंवार, भाजयुमो नेता गोविन्द दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली ने स्वतंत्रता सेनानी पं. जगन्नाथ प्रसाद चौबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इन नेताओं ने कहा है कि समाज सेवा के क्षेत्र में एक पूर्णत समर्पित व्यक्तित्व के रूप में चौबे की सेवाएं अविस्मरणीय रहेगी।

 

Previous articleआखरी दिन हर कोई थिरका, उमड़ी भीड़
Next article’’आप’’ की जिला कार्यकारिणी घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here