wife-money– मुम्बई प्रवासी से ठगे रुपए और लगाया सामूहिक बलात्कार का आरोप

-राजनगर पुलिस ने महिला सहित दो के खिलाफ दर्ज किया मामला

राजसमन्द,। आर्थिक प्रतिस्पद्र्घा के दौर में रूपए कमाने के लिए कतिपय बे-ईमान लोगों द्वारा किस तरह के हथकण्डे उपयोग किए जाते है इसका उदाहरण कानादेव का गुडा निवासी मनोहर सिंह के साथ हुई घटना से मिलता है। इस घटना में न केवल मनोहर सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ वरन बे-ईमान पत्नी द्वारा केलवाडा थाने में दर्ज करवाई गई बलात्कार के झूठे मामले से महिला वर्ग के प्रति घृणित भाव रखने लगा है। मनोहर सिंह ने अपने साथ हुई घटना के सम्बन्ध में अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया है जिस पर राजनगर थाना पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

फरारा ग्राम पंचायत के कानादेव का गुडा निवासी तथा मुम्बई प्रवासी मनोहर सिंह पुत्र नाथू सिंह खरवड ने अदालत में पेश किए इस्तगासा में उल्लेख किया कि आठ-नौ माह पूर्व बल्ला का गुडा बडगुल्ला निवासी श्रीमती प्रेम कुंवर ने उसे फोन से बात कर अपने पति से परेशान होने की बात कही और शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस पर दोनों की रजामंदी के के बाद गत वर्ष १७ जून तथा २३ जून को प्रेम कंवर ने शपथ पत्र पर साथ रहने एवं जीवन बसर करना निष्पादित किया। इसके बाद से वह दोनों पति-पत्नी के तौर पर रह रहे है। इसके बाद २. जुलाई को प्रेमकंवर के पहले पति विजय सिंह ने उसके व अन्य लोगों के खिलाफ प्रेम कंवर को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया। इसकी जानकारी होने पर प्रेम कंवर ने समाज में होने वाले नाता विवाह का हवाला देते हुए विजय सिंह को तीन लाख रुपए देने की बात कही।

मनोहर सिंह ने बताया कि इस पर वह अगस्त माह में राजसमंद आया और तीन अगस्त को गवाहों के सामने तीन लाख रुपए विजय सिंह को दिए। उस वक्त यह भी समझौता हुआ कि विजय सिंह थाने में दर्ज करवाया मामला उठा लेगा। इस समझौते के अनुरूप पुलिस थाना राजनगर में प्रेम कंवर ने स्वैच्छा से मनोहर सिंह के साथ जाने की बात कही इस पर राजनगर पुलिस ने उक्त मामले में एफआर लगा दी।

मनोहर सिंह ने बताया कि इसके बाद प्रेम कंवर उसके साथ मुम्बई में रहना शुरू कर दिया लेकिन कुछ समय बाद उसने पुन: अपने पहले पति विजय सिंह से सेलफोन से सम्पर्क करना शुरू कर दिया। उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बताया गया कि गत तीन जनवरी को मुम्बई में कांदीवली निवास स्थान से प्रेम कंवर गायब हो गई। उसकी खोज करते हुए वह छह जनवरी को बल्लो का गुडा पहुंचा जहां प्रेम कंवर मौजूद थी। मनोहर सिंह ने बताया कि उसने प्रेम को साथ चलने को कहा तो उसने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने प्रेम से सोने के आभूषण तथा मुम्बई से साथ लाई १५ हजार रुपए देने के लिए कहा तो उसने बल्लो का गुडा से चले जाने के लिए कहा अन्यथा उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की बात कही। इस घटना के वक्त मनोहर सिंह के साथ लाल सिंह व दौलत सिंह भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मनोहर सिंह ने बताया कि हाल ही में प्रेम कंवर ने केलवाडा थाने में अपहरण कर मुम्बई ले जाने तथा वहां सामूहिक बलात्कार करने तथा एबोर्शन करवाने का झूठा मामला दर्ज करवाया।

 

Previous articleएन सी सी नेवल का 10 दिवसीय केम्प आरम्भ
Next articleस्कूली स्तर से ही पढाया जाए लैंगिक संवेदना का ज्ञान: लाडकुमारी
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here