राजस्थान की राजधानी जयपुर में मैक्सिको की एक लड़की के यौन शोषण के मामले में होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फाइव स्टार होटल के इस मैनेजर पर आरोप है कि उसने होटल के कमरे में लड़की का यौन शोषण किया। इस लड़की ने बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है मामला?
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्सिको की दो लड़कियां भारत भ्रमण पर आई हैं। वो जयपुर के आईटीसी राजपूताना होटल में ठहरी हुई हैं।
– घटना बुधवार रात की बताई जाती है। सीसीटीवी फुटेज में मैनेजर लड़कियों के कमरे में जाता दिखाई दिया है। पुलिस ने यह फुटेज आगे की जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
– आरोपी मैनेजर का नाम ऋषिराज सिंह बताया गया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

दिल्ली में कनाडा की महिला का यौन शोषण
– बुधवार को ही कनाडा की एक महिला से राष्ट्रीय राजधानी में यौन शोषण का मामला सामने आया।
– महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि महिला और आरोपी की मुलाकात हौजखास के एक पब में हुई थी। आरोपी ने महिला को एक जगह बुलाया था, इसके बाद उसके यौन शोषण की कोशिश की।

Previous articleडॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 69.10 पर पहुंचा, विदेश में घूमना-पढ़ना महंगा होगा
Next articleबांसवाडा के इस जोड़े ने पहले दिया इम्तेहान फिर किया एक दुसरे को कुबूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here