bhaudaipur कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं और साथ ही फट भी जाते हैं। ये समस्या सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि रिजर्व बैंक की भी है। लेकिन अब बैंक ने अपनी इस परेशानी का समाधान करने का तरीका ढूंढ़ लिया है। रिजर्व बैंक इसी साल प्लास्टिक के नोट निकालने की तैयारी में है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैंक शुरुआत में 10 रुपए के नोट निकालेगा। आपको बता दें कि पिछले महीने ही रिजर्व बैंक ने प्लास्टिक के नोटों के लिए टेंडर भी निकाला था। भारत में ऐसा पहली बार होगा कि प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएंगे। बैंक का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं। प्लास्टिक के नोट होने से नकली नोटों से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

Previous articleबस पलटी 19 घायल
Next articleसातवीं की छात्रा को पहले घर से उठाया फिर किया रेप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here