IMG_0297
उदयपुर। पूर्व विदेश सचिव पदम भूषण प्रो. जगत मेहता का आज अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। स्व. जगत मेहता की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास से शुरू हुई, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए। स्व. मेहता की अंतिम यात्रा में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से पीपी सरकार शामिल हुए। राज्य सरकार की तरफ से पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पुष्प अर्पित किए। इनके अलावा सांसद रघुवीर मीणा भी उनके निवास पर अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। महापौर रजनी डांगी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, खेरवाड़ा के विधायक नानालाल अहारी, वल्लभ नगर विधायक रणधीरसिंह भींडर भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया, जिला कलेक्टर आशुतोष पेढऩेकर आदि कई प्रशानिक अधिकारी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा में अर्थी के आगे अग्नि लेकर उनकी दोनों पौत्रियां आराध्या और अनन्या चल रही थी। अशोकनगर स्थित मोक्ष धाम पर विद्युत शवदाह ग्रह में मेहता का अंतिम संस्कार किया गया। शाम को उनके निवास पर उठावना रखा गया है।
IMG_0271IMG_0272
IMG_0280

Previous articleअवैध रूप से काटे जा रहे हैं पहाड़
Next articleमलेशिया का विमान क्रेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here