DSC_2463उदयपुर। शहर के चेटक सर्किल पर बेशकीमती सार्वजनिक सुविधा की जमीन (आम सड़क) पर डाका डालकर एक भूखंड सरेआम हड़पा जा रहा है। इस संबंध में क्रमददगारञ्ज ने सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित कर स्पष्ट कर दिया कि इस भू-डाके में नगर निगम की मिलीभगत रही है। जालसाजी उजागर होने के बावजूद जांच के नाम पर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर, महापौर रजनी डांगी और नगर निगम कमिश्नर हिम्मतसिंह बारहठ लगातार जांच का आश्वासन ही दे रहे हैं, जबकि मौके पर चेटक सिनेमा का मालिक धड़ल्ले से अवैध निर्माण करवाता जा रहा है। ऐसे में क्रमददगारञ्ज अपने जागरूक पाठकों से अनुरोध करता है कि वे ऊपर दिए नंबरों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं।

जिला कलेक्टर

आशुतोष पेढणेकर

९४१४५१५४७७

महापौर

रजनी डांगी

९४१४१६५३३३

नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ९४१४५२१९५८

Previous articleगैजेट्स में खो गया बचपन
Next articleइजरायल के दल ने निहारा सिटी पैलेस संग्रहालय
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here