motana

उदयपुर। नाई क्षेत्र के पई गांव में रविवार को महिला की जलने से हुई मौत के बाद मौताणा के लिए फलासिया से आए पीहर पक्ष ने तीरकमान व हथियारों से लैस होकर आई लगभग 500 लोगों ने चढ़ोतरा कर दिया। पीहर पक्ष के द्वारा घर में तोड़-फोड़ भी की है।

पीहर पक्ष के परिजनों का आरोप है कि महिला को सुसराल पक्ष के द्वारा जला दिया है। पीहर पक्ष से आये लोगों के द्वारा चार पहाडिय़ों पर 400-500 लोग फैले हुए है। सूचना पर मौके पर पुलिस द्वारा भारी जाब्ता भी तैनात किया है। पुलिस समझाइश करने की कोशिश रही है। ससुराल पक्ष के लोग जान बचाने के लिए पहडि़यों में भाग गए है। माहौल-तनाव बढऩे पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भेजा गया। सूत्रों के अनुसार पीहर पक्ष ने घर में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की और घर को आग लगाने का प्रयास किया।

Previous articleभूमाफिया ने करोड़ों डकारे – भू-कारोबारियों की हो गई मौज ( video )
Next articleराजपूत भी कूदेंगे आरक्षण जंग में, किया आंदोलन का ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here