untitledउदयपुर | प्रो. दिग्विजय भटनागर, अध्यक्ष, इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक बनाया गया।
गौरतलब है कि प्रो. भटनागर पूर्व में विश्वविद्यालय के कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। आपने विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। साथ ही आप राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
प्रो. भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक के पद पर रहते हुए महिला अध्ययन से संबंधित कार्य को सुचारू रूप से संपादित किया जाएगा। साथ ही साथ अनुसंधान एवं विस्तार कार्यक्रमों के आयोजन एवं विश्वविद्यालय के संघटक एवं संबद्ध महाविद्यालयों के साथ जुड़कर कौशल विकास के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Previous articleयुवती को महंगा पड़ा लिफ्ट देना
Next articleजश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here