DSC0269DSC0197-300x195उदयपुर। गुलाबी ठंड बढऩे के साथ ही दीपावली मेला 2013 भी परवान पर चढ़ रहा है और इसके चलते सांस्कृतिक संध्या के छठें दिन पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना व दिल्ली से आई पॉप सिंगर निधि कोहली ने युवाओं को थिरकाने पर मजबूर कर दिया। मेले में रंगमंच पर आयोजित पंजाबी कार्यक्रम में बुधवार रात पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना के गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। हिंदी व राजस्थानी गीतों की शामिल प्रस्तुति से पंजाबी नहीं समझने वाले लोगों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अरविंद डास ग्रुप ने गणेश वंदना ‘जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति…Ó से की। इस प्रस्ततुति के बाद मंच पर जब एमपी ग्वालियर से आए चन्नी ने मंच पर पहुंचते ही गुरुओं का नमन किया। चन्नी ने अपना जादू शुरू से युवाओं पर कर दिया। उन्होंने जो पंजाबी तड़का लगाया हर एक झूम उठा। दर्शक दीर्घा केे बीच जाकर उन्होंने न युवाओं को थिरकाया बल्कि बच्चे भी थिरक उठे। उन्होंने पंजाबी गानों ‘इश्क तेरा तडपावेÓ, ‘दिल देना दिल लेना सोदा खरा खरा…Ó, ‘मस्ती भरी रात है…Ó, ‘साढ़े नाल रहोंगे तो ऐश करोगेे…Ó, ‘मस्ती भरी रात है सोनी कुडिय़ों का भी साथ है…Ó, ‘मैं कर दी रब रब कर दी…Ó, ‘न न ना रे ना रे ना…Ó कर मस्ती के सरोबार में झुमा दिया। इसके बाद जब उन्होंने ‘तुतक तुतक तुतिया हई जमा लो…Ó गाया तो दर्शक दीर्घा खड़ी होकर नाचने लगी। इसके बाद राजपूताना राइफल्स व सिख रेजीमेंड की संयुक्त प्रस्तुति ‘ढोल बाजे ढोल बोज ढम ढम ढोल बाजे रे…Ó प्रस्तुत कर लोगो को गाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम के अगले दौर में उन्होंने अपने गीत में बच्चेया नूं दसियें पंजाब किन्नू कैंदे ने के माध्यम से पंजाब के बारे में बताया। उन्होंने गुरदास मान के गीत ‘नी मै कमली यार दी कमली….Ó से की, इसके बाद ‘पंजाबियां दी हो गई नी बल्ले-बल्ले…Ó, ‘पुत्र सरदारा दे…Ó, ‘रेशमी रूमाल…Ó, ‘आज नच लेवे परजाइये…Ó, ‘पंजाब की तू केंदे ने…Ó, ‘छल्ला…Ó सहित कई अन्य पंजाबी गीतों पर सभी दीर्घाओं में लोग खड़े होकर झूमते रहे, जिन्हें संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पंजाबी तडके के साथ साथ उन्होंने कई बालीवुड के पुराने गानों को भी गाया। उन्होंने ‘सावन में लग गई आग…Ó, और कई बालीवुड के गानों को गाकर रंग जमा दिया। स्टेज पर दिल्ली से आई निधि कोहली ने मंच पर सबसे पहले ‘दमादम मस्त कलंदर…Ó से की। इसके बाद निधि की ‘लंबी जुदाईÓ प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कोहली ने अपनी प्रस्तुति में हर मूड के गीत गाए। उनके सूफियाना अंदाज को काफी सराहा गया। ‘ना आना मेरे देश लाड़ोÓ गीत ने भी दाद बटोरी। उन्होंने फिल्म देशी बायज के ‘सुबह होने ना दे…Ó, ‘न आना इस देश लाडोÓ, ‘टाइटल ट्रेकÓ, ‘बीड़ी जलाई लेÓ, ‘सोहणी दे नखरेÓ, ‘जी करदाÓ, ‘टौर पंजाबण दीÓ व लता मंगेश्कर व शमशाद बेगम के गाए गानों को गाकर रंग जमा दिया। हिन्दी और पंजाबी गीतों के तड़के देर रात तक लगते रहे और एक से एक गीतों की प्रस्तुति पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोता झुमते रहे। इस शानदार प्रस्तुतियों पर पाश्र्व गायिका निधि कोहली का तालियां बजाकर बार-बार उत्साहवर्धन किया।

आज बालीवुड नाइट

मेला प्रवक्ता एवं प्रेस समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि गुरुवार को सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालीवुड नाइट में शक्ति मोहन के साथ दिल्ली का डांस ग्रुप प्रस्तुति देगा। इसके साथ ही कॉमेडी कलाकार सोनी टीवी फैम प्रताप फौजदार भी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं का यह अंतिम दिन रहेगा, लेकिन मेला अनवरत दीपावली तक चलेगा।

Previous articleबोहरा समुदाय का नया साल 4 नवम्बर से
Next articleजायदाद में हिस्सा नहीं मिलने परेशान युवक ने फांसी लगाई
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here