frankieaxmkbउदयपुर, चरित्र पर संदेह के चलते पति कुल्हाडी से हमला कर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पिहर पक्ष ने चढोतरा कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटडा थानान्र्तगत कोल्या गांव निवासी वसू पुत्र होमा खेर चरित्र पर संदेह के चलते कुल्हाडी से हमला कर पत्नी मजी (२४) की हत्या कर फरार हो गया। चार माह पहले सगाई होने के बाद से मजी पति वसू के पास ही रह रही थी। रविवार को पति पत्नी गांव में गये थे। जहां पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर होने के बीच कहासूनी हो गई। बीच रास्ते कोल्या नदी किनारे वसू मजी के सिर पर कूल्हाडी से हमला कर फरार हो गया। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर कोटडा थानाधिकारी योगेश चौहान मय जाप्ता ने मोके पर पहुच मृतक का शव कोटडा चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। इस पर हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के पिता मियटा थाना माण्डवा रविया बूमडिया व परिजनों ने चढोतरा कर दिया। जहां दोनों पक्ष के बीच वार्ता जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई सुहल नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

Previous articleसात निष्कासित कार्यकर्ता फिर भाजपा में शामिल
Next articleसरपंच एवं पटवारी ने जीवित व्यक्ति का म्रत्यु प्रमाण जारी कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here